MP-UP समेत 7 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट, आगरा में जीरो विजिबिलिटी [ Dense fog alert in 7 states including MP-UP, zero visibility in AgraMP-UP ]

2 Min Read

राजस्थान के सीकर में तापमान 6.5º पहुंचा

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश में ठंड और कोहरे का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और बिहार में एक-दो दिन घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में सबसे ज्यादा असरः

राजस्थान में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। सीकर के फतेहपुर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। भरतपुर में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रह गई।

आगरा में सबसे कम विजिबिलिटीः

हालांकि, देश में सबसे कम विजिबिलिटी (जीरो मीटर) आगरा में दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, यहां आने वाले कुछ दिनों में कोहरा बना रहेगा।

उधर, मध्य प्रदेश में भी भोपाल, ग्वालियर, भिंड, मुरैना और दतिया में घना कोहरा देखने को मिला। इससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। मौसम विभाग ने कहा है कि पहाड़ों में बर्फबारी के कारण MP में ठंड बढ़ी है।

कश्मीर में बर्फबारी जारीः

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बर्फबारी का दौर लगातार जारी है। सोनमर्ग में सोमवार शाम से शुरू हुई बर्फबारी मंगलवार सुबह भी जारी रही। इस कारण पूरे उत्तर भारत में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें

Weather Update:झारखंड में ला नीना के असर से बढ़ी ठंड और कनकनी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं