MP-UP समेत 6 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट, कानपुर-गोरखपुर में विजिबिलिटी 500 मीटर [Dense fog alert in 6 states including MP-UP, visibility 500 meters in Kanpur-Gorakhpur]

1 Min Read

राजस्थान के माउंट आबू में तापमान 5°

नई दिल्ली, एजेंसियां। उत्तर भारत के राज्यों में ठंड और घने कोहरे का असर लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में शुक्रवार को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

घने कोहरे के कारण उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और कानपुर में बुधवार सुबह विजिबिलिटी घटकर 500 मीटर रह गई। उधर, राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंडः

मध्य प्रदेश में भी ठंड का असर बढ़ रहा है। MP के 8 शहरों में टेम्प्रेचर 10 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। भोपाल में तापमान 10.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह पिछले 10 साल में नवंबर का तीसरा सबसे कम तापमान है।

इसे भी पढ़ें

उत्तर भारत में बर्फ़बारी की वजह से झारखंड में बढ़ेगी ठंड

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं