Democracy:
नई दिल्ली, एजेंसियां। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को बीजेपी शासित केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ताधारी पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव “धोखाधड़ी” के जरिए जीता। उन्होंने ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए मतपत्रों के जरिए चुनाव कराने की बात कही।
Democracy: लोकतंत्र को कमजोर करने का लगाया आरोप
अहमदाबाद में आयोजित ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) सत्र में खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी की सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को जानबूझकर कमजोर करने और राष्ट्रीय संपत्तियों को कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को सौंपने का आरोप लगाया।
Democracy: ईवीएम विपक्ष को नुकसान पहुंचाती है’
खड़गे ने कहा कि पूरी दुनिया ईवीएम से मतपत्रों की ओर बढ़ रही है, लेकिन हम अभी भी ईवीएम का उपयोग कर रहे हैं। यह सब धोखाधड़ी है। वे हमसे साबित करने को कहते हैं। आपने ऐसी तकनीकें बनाई हैं जो सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में और विपक्ष के खिलाफ काम करती हैं।”
Democracy: महाराष्ट्र चुनाव एक धोखाधड़ी: खड़गे
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए खड़गे ने कहा कि महाराष्ट्र में क्या हुआ? हमने हर जगह यह मुद्दा उठाया, राहुल गांधी ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। उन्होंने जो मतदाता सूची बनाई थी, वह सवाल उठाती है। महाराष्ट्र चुनाव धोखाधड़ी थी। यही बात हरियाणा में भी हुई।
इसे भी पढ़ें








