जयपुर, एजेंसियां : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते को ‘फ्रीज’ (लेनदेन पर रोक) करने को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है और देश खतरनाक दौर से गुजर रहा है।
कांग्रेस की ओर से इस मुद्दे को लेकर शुक्रवार को यहां प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में गहलोत ने कांग्रेस के बैंक खाते ‘फ्रीज’ किए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘‘देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है..और (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी जी व अमित शाह के बगैर तो आप समझ सकते हैं कि केंद्र में एक पत्ता भी नहीं हिलता। अब तो इनकी पार्टी वाले खुद ही इस बारे में टिप्पणी करने लगे हैं।’’
गहलोत ने ‘एक्स’ पर लिखा,‘‘पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग की पराकाष्ठा है।
ऐसा देश में पहली बार देखा जा रहा है कि संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है।’’ उन्होंने लिखा,‘‘ ईडी का काम केवल राजनीतिक तोड़-फोड़ करना ही रह गया है। यह लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।’’
गहलोत के कहा,‘‘ ऐसा लगता है कि दिन रात 400 पार का शोर मचा रही भाजपा को 200 सीटों का भी आत्मविश्वास नहीं है इसलिए इस तरह के तानाशाहीपूर्ण कदम रोज उठाए जा रहे हैं।’
इसे भी पढ़ें








