दानवीर रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग [Demand to give Bharat Ratna to philanthropist Ratan Tata]

1 Min Read

रांची। रतन टाटा को उनके जीवन में कई बड़े-बड़े सम्मानों से सम्मनित किया गया। साल 2008 में रतन टाटा को देश के दूसरा सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान पद्मविभूषण से नवाजा गया था। उन्हें भारत रत्न देने की मांग भी लंबे समय से उठती रही, लेकिन अभी तक उन्हें यह सम्मान नहीं मिला था।

बताते चलें कि इसी क्रम में महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने दिवंगत रतन टाटा को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की मांग को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया है।

प्रस्ताव में दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को भारत रत्न से सम्मानित करने की सिफारिश केंद्र सरकार से करने की मांग की गई है।

दरअसल, आज हुई एक बैठक में महाराष्ट्र कैबिनेट ने उद्योगपति रतन टाटा का नाम भारत रत्न पुरस्कार के लिये प्रस्तावित करने का फैसला किया है। महाराष्ट्र कैबिनेट ने आज एक शोक प्रस्ताव भी पारित किया।

इसे भी पढ़ें

नही रहे, देश के “रतन” टाटा, 86 साल की उम्र में निधन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं