कांग्रेस सांसदों की मांग-राहुल गांधी बने नेता प्रतिपक्ष [Demand of Congress MPs – Rahul Gandhi should become the leader of opposition.]

2 Min Read

राहुल बोले-सोचने के लिए समय दीजिए

नई दिल्ली, एजेंसियां। राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हो सकते हैं। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग उठी।

पार्टी सांसदों ने एक प्रस्ताव पास कर इसकी मांग रखी। इस पर राहुल ने सोच-विचार करने के लिए समय मांगा। लोकसभा में यह पद पिछले 10 साल से खाली है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ से एक दिन पहले शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की मीटिंग दिल्ली के अशोका होटल में करीब 3 घंटे चली।

अब शाम 5.30 बजे कांग्रेस की संसदीय दल की बैठक होगी। इसमें संसदीय दल का नेता चुना जाएगा।

जहां-जहां से गुजरी राहुल की न्याय यात्रा, हम जीतेः खड़गे

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक में कहा- जहां-जहां से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरी, वहां-वहां पार्टी की सीटें बढ़ी हैं।

खड़गे ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा पार्टी के हर एक नेता और कार्यकर्ता को बधाई दी।

CWC की मीटिंग में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका के अलावा कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और नवनिर्वाचित सांसद शामिल हुए।

बैठक में लोकसभा में जीती और हारी हुई सीटों पर भी चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ें

देश ने राहुल गांधी की गारंटी पर भरोसा दिखायाः राजेश ठाकुर

Share This Article
Exit mobile version