6 महीने में प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट की मांग 3 गुना बढ़ी [Demand for premium electronics products increased 3 times in 6 months]

2 Min Read

घरों में सुविधाजनक और नए टेक्नोलॉजी वाले अप्लायंसेज बढ़ा रहे हैं भारतीय

मुंबई, एजेंसियां। देश में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में प्रीमियम प्रोडक्ट की मांग तेजी से बढ़ रही है।

जनवरी से जून 2024 के दौरान कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में बिक्री से कमाई (वैल्यू) में 11% इजाफा हुआ है, जबकि बिक्री के वाल्यूम में सिर्फ 1% की बढ़ोतरी देखी गई।

स्मार्ट फोन की बिक्री बढ़ी

जनवरी से जून 2024 के दौरान स्मार्टफोन की बिक्री से कमाई में 12% का इजाफा देखा गया है, जबकि बीते साल की तुलना में बिक्री में बढ़ोतरी नहीं हुई।

बिक्री फ्लैट रहने के बावजूद वैल्यू में उछाल बताता है कि प्रीमियम या महंगे प्रोडक्ट की बिक्री तेजी से बढ़ रही है।

छोटे घरेलू अप्लायंसेज की बिक्री 29% बढ़ी

मार्केट इंटेलिजेंस फर्म जीएफके की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रमुख अप्लायंसेज की बिक्री पिछले साल की तुलना में तीन गुना बढ़ गई। छोटे घरेलू अप्लायंसेज की बिक्री में 29% की वृद्धि हुई है।

मुख्य वजह किचन अप्लायंसेज की बढ़ती मांग है। कूलिंग प्रोडक्ट सहित प्रमुख घरेलू अप्लायंसेज की बिक्री में 18% तक की बढ़ोतरी हुई।

एयर कंडीशनर की बिक्री 30% और रेफ्रिजरेटर की 7% बढ़ी है। इससे पता लगता है कि कंज्यूमर अपने घरों में सुविधाजनक और नए डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं।

इस साल की पहली छमाही में भारत में करीब 2 लाख करोड़ रुपए की 12.5 करोड़ यूनिट्स की बिक्री हुई। यह बीते साल की तुलना में 3% अधिक है।

इसे भी पढ़ें

एन चंद्रशेखरन टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के चेयरमैन बने

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं