नई दिल्ली। किसान आंदोलन के बीच मंगलवार से दिल्ली के कुछ बॉर्डर पर से बैरिकेडिंग हटाया जा रहा है।
इससे हरियाणा और पंजाब की ओर से दिल्ली आने वाले लोगों को कुछ राहत मिली है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार फिलहाल कुछ ही सीमाओं से बैरिकेडिंग को हटायी जा रही है।
इसमें लोहे और कंक्रिट के बैरिकेडिंग शामिल हैं। बता दें कि किसान आंदोलन को रोकने के लिए 15 दिन पहले इन सीमाओं को पुलिस ने सील कर दिया था।
इसका मुख्य मकसद किसानों को दिल्ली में घुसने से रोकना था। आज टिकरी औऱ सिंधु बॉर्डर से बैरिकेडिंग हटायी जा रही है।
इधर किसान नेता सरवन पंढेर ने कहा है कि चुनावी आचार संहिता के बीच भी किसान आंदोलन को जारी रखा जायेगा।
उन्होंने कहा कि किसान एमएसपी से कम किसी शर्त पर आंदोलन को वापस नहीं लेंगे। वहीं, उन्होंने आंदोलन के दौरान हुआ 4 मौतों के लिए केंद्र और हरियाणा सरकार की पुलिस को दोषी ठहराया है।
कहां है कि हम इन मौतों की जांच कर रहे हैं। किसान नेता ने कहा है कि हम केंद्र सरकार के साथ टकराव नहीं चाहते हैं।
कहा कि समस्या का हल बातचीत के जरिये निकले, यही अच्छा है। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली जाकर शांति से प्रदर्शन करना चाहते हैं। किसान संगठनों को इसकी इजाजत मिलनी चाहिये।
इसे भी पढ़ें








