दिवाली की रात दिल्ली का AQI 400 पार, बैन के बावजूद चले पटाखे [Delhi’s AQI crosses 400 on Diwali night, crackers burst despite ban]

1 Min Read

देश के सबसे प्रदूषित 10 शहरों में 9 UP के

नई दिल्ली, एजेंसियां। राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है। यहां टाइम एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) देर रात 400 के पार चला गया। 1 नवबंर को सुबह करीब 6 बजे दिल्ली AQI 391 दर्ज किया गया।

देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों की बात करें तो इनमें 9 उत्तर प्रदेश के हैं। UP के संभल में AQI सबसे ज्यादा 388 दर्ज किया गया।

दिल्ली में दीपावली के दिन शाम 5 बजे रियल टाइम AQI 186 रिकॉर्ड किया गया था। यानी 10-12 घंटों में ही हवा सामान्य से बेहद खराब कैटेगिरी में चली गई।

दिल्ली में बैन के बावजूद चले पटाखेः

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने 1 जनवरी 2025 तक पटाखों को बैन किया था। पटाखे बनाने, उन्हें स्टोर करने, बेचने और इस्तेमाल पर रोक है। इनकी ऑनलाइन डिलीवरी पर भी रोक लगाई गई थी, फिर भी आतिशबाजी हुई।

इसे भी पढ़ें

प्रदूषण से धुंध में छिपा ताजमहल, 11 शहरों का AQI 300 पार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं