दिल्ली की हवा हुई जहरीली [Delhi’s air has become poisonous]

1 Min Read

अब एक्शन की तैयारी में सरकार

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) देर रात 400 के करीब पहुंच गया। 1 नवबंर को सुबह करीब 6 बजे AQI 396 दर्ज किया गया।

दीपावली के दिन शाम 5 बजे AQI 186 रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में 9 यूपी के हैं। संभल में AQI सबसे ज्यादा 388 दर्ज किया गया।

दिल्ली में बैन के बावजूद चले पटाखे:

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने 1 जनवरी 2025 तक पटाखों को बैन किया था। पटाखे बनाने, उन्हें स्टोर करने, बेचने और इस्तेमाल पर रोक है। इनकी ऑनलाइन डिलीवरी पर भी रोक लगाई गई थी, फिर भी आतिशबाजी हुई।

अब सरकार एक्शन लेने की तैयारी में है। सरकार ने आदेश जारी किया है कि बैन के बावजूद पटाखे कैसे बिके इसकी जांच की जाये।

इसे भी पढ़ें

दिवाली की रात दिल्ली का AQI 400 पार, बैन के बावजूद चले पटाखे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं