Delhi Water Crisis- आतिशी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर

IDTV Indradhanush
1 Min Read

राजघाट में श्रद्धांजलि से शुरू किया अनशन, कहा-हारियाणा नहीं दे रहा पानी

नई दिल्ली, एजेंसियां। हरियाणा से रोज 100 मिलियन गैलन पानी दिए जाने की अपनी मांग को लेकर दिल्ली की जल मंत्री आतिशी 21 जून से भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं।

हड़ताल शुरू करने से पहले उन्होंने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, AAP सांसद संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज भी मौजूद थे।

दक्षिण दिल्ली में कर रही भूख हड़ताल

आतिशी दक्षिण दिल्ली के भोगल में भूख हड़ताल पर बैठी हैं। उनका आरोप है कि हर कोशिश के बावजूद, हरियाणा सरकार दिल्ली के हिस्से का पूरा पानी नहीं रिलीज रही है।

आतिशी ने X पर पोस्ट में लिखा- दशकों पहले, बापू ने स्वदेश के लिए, आम लोगों के अधिकार के लिए सत्याग्रह का रास्ता अपनाया था।

आज उनके दिखाए रास्ते पर मैं दिल्ली के लोगों के लिए अनशन पर बैठ रही हूं।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली जल संकट पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये निर्देश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं