दिल्ली के परिवहन मंत्री गहलोत ने AAP छोड़ी [Delhi Transport Minister Gehlot left AAP]

1 Min Read

केजरीवाल को लिखा- पार्टी ने वादे पूरे नहीं किए वादे

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने पद और आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को लेटर लिखा, जिसमें यमुना की सफाई के मुद्दे पर AAP की आलोचना की।

गहलोत ने कहा कि पार्टी ने केंद्र से लड़ाई करने में बहुत वक्त बर्बाद किया। जनता से किए वादे पूरे नहीं किए। वहीं दिल्ली की CM आतिशी ने इसे BJP का षड्यंत्र बताया।

CM पद की रेस में थे कैलाश गहलोत:

जेल से छूटने के बाद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद नए CM की रेस में कैलाश गहलोत का भी नाम था। हालांकि पार्टी ने आतिशी को मुख्यमंत्री चुना। कैलाश गहलोत ने 2015 में AAP जॉइन की थी। वे 2017 में कैबिनेट मंत्री बने। दिल्ली शराब घोटाले में कैलाश गहलोत का भी नाम आया था। ED उनसे पूछताछ कर चुकी है।

इसे भी पढ़ें

सरकारी नौकरी: IIT दिल्ली में इंग्लिश लैंग्वेज इंस्ट्रक्टर की वैकेंसी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं