नई दिल्ली, एजेंसियां : शिक्षा निदेशालय (DoE), दिल्ली ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 6 से 9 में गैर-योजना प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है।
आवेदकों का ऑनलाइन पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट – edudel.nic.in पर जा के कर सकते हैं।पंजीकृत आवेदकों को आवंटित स्कूलों का प्रदर्शन 29 अप्रैल, 2024 को किया जायेगा।
आवंटित स्कूलों में प्रवेश के लिए दस्तावेजों को 30 अप्रैल से 10 मई, 2024 तक जमा /सत्यापन कर सकते हैं।
आवश्यकता दस्तावेज
- व्यक्तिगत विवरण जैसे नाम, पिता का नाम, माता का नाम, आवासीय पता और अंतिम स्कूल में भाग लेने का विवरण (यदि कोई हो)।
- बच्चे का आधार नंबर/यूआईडी (वांछनीय)।
- बच्चे का बैंक खाता नंबर, बैंक की शाखा और आईएफएससी (वांछनीय) के नाम के साथ।
- आवेदक की जन्मतिथि।
- माता-पिता का मोबाइल नंबर।
आयु सीमा
उम्मीदवारों को 31 मार्च, 2024 तक आयु की मानदंड:
- कक्षा 6: 10 वर्ष की आयु पूर्ण लेकिन 12 वर्ष से कम
- कक्षा 7: वर्ष की आयु पूर्ण लेकिन 13 वर्ष से कम
- कक्षा 8: 12 वर्ष की आयु पूर्ण लेकिन 14 वर्ष से कम
- कक्षा 9: 13 वर्ष की आयु पूर्ण लेकिन 15 वर्ष से कम
आवेदन प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट – edudel.nic.in पर जाएं
- पंजीकरण लिंक पर जाकर रजिस्टर करें
- क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉगिन करें
- सभी विवरण भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- यदि आवश्यक हो तो शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें
- फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति अपने पास रखें।
अधिक जानकारी के लिए शिक्षा निदेशालय (DoE) दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर देखें।
इसे भी पढ़ें
