पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें
नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली देश का सबसे प्रदूषित शहर बना हुई है। राजधानी के आनंद विहार, बवाना, मुंडका और वजीरपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार रहा। हालांकि, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक सुबह 7 बजे औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 371 दर्ज किया गया, जो 2 दिन पहले बुधवार के AQI- 419 से थोड़ा बेहतर है।
केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों से अलग-अलग वक्त पर काम करने के निर्देश दिए हैं, ताकि पॉल्यूशन पर कंट्रोल किया जा सके। कर्मचारियों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने और कार पूलिंग के भी निर्देश दिए हैं।
दफ्तरों को टाइमिंग बदले गयेः
इससे पहले दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम (MCD) भी अपने दफ्तरों की टाइमिंDग बदल चुकी है। NMDC ने प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए नाइट क्लीनिंग ड्राइव शुरू की। इसके तहत कई इलाकों में रात में ही सफाई कर्मचारी सफाई करते दिखे।
इसे भी पढ़ें








