नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने भारत मंडपम में रविवार को होने वाले भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव के लिए यातायात प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन को लेकर परामर्श जारी किया है।
यातायात परामर्श के मुताबिक, रविवार पूर्वाह्न 10 बजे से भारत मंडपम में भगवान महावीर के निर्वाण की 2,550वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
यह कार्यक्रम केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से जैन समुदाय द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
इसमें कहा गया है कि बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने की संभावना है जिससे भारत मंडपम के आसपास की सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है।
परामर्श के मुताबिक, प्रगति मैदान के आसपास सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए, मथुरा रोड और भैरों मार्ग पर किसी भी वाहन को रुकने या खड़ा करने को नहीं कहा गया है।
इसे भी पढ़ें
तिहाड़ प्रशासन ने एलजी को सौंपी CM केजरीवाल की डाइट संबंधित रिपोर्ट








