5 कोरोना योद्धाओं के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए देगी दिल्ली सरकार- आतिशी [Delhi government will give Rs 1 crore each to the families of 5 Corona warriors – Atishi]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली सरकार कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले 5 कोरोना योद्धाओं के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि देगी। मुख्यमंत्री आतिशी ने इसे मंजूरी दी है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली के कोरोना योद्धाओं ने महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना मानवता और समाज की रक्षा करने का काम किया और अपने जीवन का बलिदान दिया था।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार इनके जज़्बे को सलाम करती है। बेशक इस राशि से दिवंगत कोरोना योद्धाओं के परिवार के नुकसान की पूर्ति तो नहीं की जा सकती लेकिन उनके परिवार को एक सम्मानजनक जीवन जीने का जरिया ज़रूर मिलेगा।

कोरोना योद्धाओं ने साहस दिखायाः

आतिशी ने कहा कि इस संकट ने सभी के मन में डर भय पैदा कर दिया था। लेकिन हमारे कोरोना योद्धाओं ने अपनी जान को जोखिम में डालते हुए दिल्ली को इस संकट से उबारने का काम किया।

इसे भी पढ़ें

आतिशी ने केजरीवाल के लिए CM की कुर्सी खाली छोड़ी, दूसरी कुर्सी पर बैठीं 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं