पार्टी भी छोड़ी, भाजपा जॉइन कर सकते हैं
नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में AAP सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत ने मंत्री पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कैलाश गहलोत ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर इस्तीफा दिया है।
यमुना नदी की सफाई को लेकर की राज्य सरकार की आलोचनाः
गहलोत ने लेटर में यमुना नदी की सफाई को लेकर AAP सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि AAP सरकार अपना ज्यादातर समय केंद्र से लड़ने में गुजार देती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे भाजपा जॉइन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें








