नई दिल्ली : दिल्ली के लिबासपुर गांव में सर्वोदय सह शिक्षा विद्यालय का उद्घाटन दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को किया। कार्यक्रम में दिल्ली की शिक्षा और लोक निर्माण विभाग की मंत्री आतिशी भी मौजूद रहीं।
मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बेहद ही शानदार स्कूल बिल्डिंग की आज शुरुआत हुई है। ये सरकारी स्कूल किसी भी प्राइवेट स्कूल से भी बेहतर और शानदार हैं। मॉडर्न क्लासरूम से लेकर लाइब्रेरी तक आपको आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाएं देखने को मिलेंगी।
हम साफ़ नीयत और लगन से जनता के लिए काम करते हैं, इसलिए तमाम रूकावटों के बाद भी हम लोगों के लिए ये सब कर पाते हैं।







