दिल्ली की सरकार चलने वाली नहीं, गिरने वाली है, ये सरकार गिरेगी: TMC की रैली में अखिलेश बोले [Delhi government is not going to run, it is going to fall, this government will fall: Akhilesh said in TMC rally]

1 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में टीएमसी की शहीद दिवस रैली में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि “जब हम देश की राजनीति को देखते हैं तो आज की चुनौती बढ़ी है।

सांप्रदायिक ताकतें षड्यंत्र रच रही हैं। जो सत्ता में लोग हैं और दिल्ली के इशारे पर जो लोग अलग-अलग जगहों पर बैठे हैं वो लगातार षड्यंत्र कर रहे हैं।

बंगाल में आपने बीजेपी को पीछे छोड़ दिया, उत्तर प्रदेश ने भी आपके साथ मिलकर पीछे छोड़ दिया। ये जो कुछ दिन के लिए सत्ता में आए हैं ये कुछ दिन के मेहमान हैं।

दिल्ली की सरकार चलने वाली नहीं है। वो सरकार गिरने वाली है। हम एक दिन देखेंगे कि यही सरकार गिरेगी और हमारे आपके लिए खुशियों के दिन आएंगे।”

इसे भी पढ़ें

कोलकाता में एक सुर में बोले ममता और अखिलेश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं