दिल्ली चुनावः BJP और AAP के बीच पोस्टर वार [Delhi Elections: Poster war between BJP and AAP]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान होते ही आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा के बीच पोस्टर वॉर तेज हो गया है। बुधवार को भाजपा ने केजरीवाल से जुड़े 4 पोस्टर शेयर किए। इसमें उन्होंने पूर्व CM को गोविंदा की फिल्म ‘राजा बाबू’ के रूप में दिखाया।

वहीं दूसरे पोस्टर में केजरीवाल की तस्वीर के साथ टॉयलेट शीट की फोटो शेयर की और लिखा- टॉयलेट चोर । वहीं अन्य पोस्ट में भाजपा ने आप संयोजक को दुलकर सलमान की फिल्म ‘लकी भास्कर’ के पोस्टर के रूप में दिखाया।

31 दिसंबर से चल रहा पोस्टर वारः

दोनों पार्टियों के बीच पोस्टर वॉर की शुरुआत 31 दिसंबर को हुई थी। पिछले 9 दिनों में भाजपा ने 20 तो आम आदमी पार्टी ने 8 पोस्टर और एडिटेड वीडियो शेयर किए हैं।

दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी, नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी आम आदमी पार्टी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं