पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से मिले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

1 Min Read

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से मुलाकात की। सत्येंद्र जैन अस्पताल में इलाजरत हैं।

सत्येंद्र जैन से मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल गर्मजोशी से उनके गले लगे और उनके साथ बैठकर उनका हाल लिया। इस मौके पर सत्येंद्र जैन के चेहरे पर मुस्कुराहट दिखी। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है। सर्वोच्च न्यायालय ने सत्येंद्र जैन को मेडिकल आधार पर शर्तों के साथ 6 सप्ताह की अंतरिम जमानत दी है।

जस्टिस जेके माहेश्वरी और पीएस नरसिम्हा की बेंच ने जैन को 11 जुलाई तक अंतरिम जमानत दी है। जमानत मिलने के बाद से सत्येंद्र जैन अस्पताल में इलाजरत हैं।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं