दिल्ली विधानसभा की बैठक आठ अप्रैल तक स्थगित

1 Min Read

नयी दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की बैठक सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों की नारेबाजी के बीच आठ अप्रैल तक स्थगित कर दी गयी।

‘आप’ विधायक राजेश गुप्ता ने भाजपा पर आबकारी नीति मामले में एक आरोपी से चुनावी बॉण्ड के जरिए 60 करोड़ रुपये ‘‘वसूलने’’ का आरोप लगाया और भाजपा से इस पर जवाब मांगा।

इसके बाद ‘आप’ विधायक सदन के आसन के समीप आए गए और भाजपा से चुनावी बॉण्ड मुद्दे पर जवाब मांगते हुए नारे लगाने लगे।

इसके जवाब में भाजपा विधायकों ने ‘आप’ के खिलाफ नारेबाजी की जिसके बाद सदन की कार्यवाही आठ अप्रैल तक स्थगित कर दी गयी।

इसे भी पढ़ें

झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सुखदेव सिंह रिटायर, बेदाग रहा 37 साल का करियर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं