केजरीवाल की गिरफ्तारी के चलते दिल्ली विधानसभा की बैठक रद्द

2 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को पानी और सीवरेज के मुद्दों पर होने वाली दिल्ली विधानसभा की बैठक को रद्द कर दिया गया है।

एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया कि सदन की अगली बैठक 27 मार्च को होगी।

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के बाद यह बैठक रद्द की गई है।

शुक्रवार को सदन की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में मुख्य सचिव को उन मुद्दों पर रिपोर्ट पेश करनी थी जिन्हें सुलझा लिया गया है।

दिल्ली विधानसभा ने एक आधिकारिक बुलेटिन में कहा, ”माननीय सदस्यों को सूचित किया जाता है कि माननीय अध्यक्ष ने निर्देश दिया है कि आज यानी 22 मार्च 2024 को होने वाली सदन की बैठक रद्द की जाती है।”

इसमें कहा गया, ”राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की विधानसभा में प्रक्रिया और कार्य संचालन के नियमों के नियम -17 (सदन का स्थगन और पुनः बुलाने की प्रक्रिया) के उप-नियम (एक) के अनुसरण में, माननीय अध्यक्ष ने निर्णय लिया है कि सदन की अगली बैठक 27 मार्च को सुबह 11:00 बजे होगी।

इसे भी पढ़ें

अरविंद केजरीवाल के परिजनों से मिलने उनके आवास पर पहुंचे भगवंत मान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं