जेल में केजरीवाल-मान की मुलाकात के लिए सुरक्षा योजना तैयार करेगी दिल्ली और पंजाब पुलिस

1 Min Read

नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस के अधिकारी तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की प्रस्तावित मुलाकात के लिए सुरक्षा योजना पर चर्चा करने हेतु शुक्रवार को यहां पंजाब पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक भगवंत मान ने केजरीवाल से मिलने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन से समय मांगा था।

केजरीवाल अब समाप्त हो चुकी दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में तिहाड़ जेल नंबर 2 में बंद हैं।

इसे भी पढ़ें

23 अप्रैल को नामांकन के साथ शक्ति प्रदर्शन करेंगे अर्जुन मुंडा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं