Delhi: मंत्रियों को आवासों का आवंटन शुरू, मुख्यमंत्री के लिए तलाश जारी [Delhi: Allocation of residences to ministers begins, search for Chief Minister continues]

IDTV Indradhanush
2 Min Read


नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली की नवगठित भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों को सरकारी आवासों का आवंटन शुरू हो गया है, हालांकि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के लिए उपयुक्त आवास की तलाश अभी भी जारी है। दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सभी मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विपक्ष के नेता को सरकारी आवास की पेशकश की है।

रेखा गुप्ता के लिए उपयुक्त आवास की तलाश:
सुत्रों के मुताबिक, पीडब्ल्यूडी विभाग मुख्यमंत्री के लिए दिल्ली सचिवालय के पास एक उपयुक्त बंगले की तलाश कर रहा है, लेकिन अभी तक अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता फिलहाल शालीमार बाग स्थित अपने आवास में रह रही हैं।

वहीं, दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट को सिविल लाइंस इलाके में एक बंगला आवंटित किया गया है।

मंत्रियों को आवास आवंटित:
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को लुटियंस दिल्ली में तिलक मार्ग स्थित बंगला फिर से आवंटित किया गया है, जबकि गृह मंत्री आशीष सूद को चाणक्यपुरी में बंगला दिया गया है। अन्य मंत्री कपिल मिश्रा, पंकज सिंह और रवींद्र इंद्राज को सिविल लाइंस में शामनाथ मार्ग पर बंगले आवंटित किए गए हैं।

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को भी कई विकल्प दिए गए हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक कोई आवास स्वीकार नहीं किया है।

इसे भी पढ़ें

रेखा गुप्ता कैसे चुनी गई दिल्ली की मुख्यमंत्री?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं