रक्षा मंत्री का बड़ा बयान, कहा-जरूरत पड़ी तो बदलेंगे अग्नीवीर योजना

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी, तो अग्निवीर योजना में बदलाव किया जा सकता है।

एक कायर्क्रम में सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे सवालों का कोई औचित्य ही नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर आवश्यक हुआ तो उनकी सरकार अग्निवीर भर्ती योजना में परिवर्तन करने के लिए तैयार है।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि अग्निवीरों का भविष्य सुरक्षित रहे। सेना में युवावस्था होनी चाहिए। मुझे लगता है कि युवा अधिक उत्साही हैं, वे अधिक तकनीक प्रेमी हैं।

हमने इस बात का उचित ध्यान रखा है कि उनका भविष्य भी सुरक्षित हो, जरूरत पड़ी तो बदलाव भी करेंगे। युवा प्रोफाइल के लिए हर कोई स्वीकार करेगा कि सशस्त्र बलों को ऐसा करना चाहिए।

उन्होंने भारतीय रक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि भारत और इसकी सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। देश के नागरिकों को सशस्त्र बलों पर पूरा भरोसा होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें

कल खुले रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय, आदेश जारी

Share This Article
Exit mobile version