फैसला आज, अरविंद केजरीवाल जेल में रहेंगे या बाहर?

1 Min Read

नई दिल्ली,एजेंसी : दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय(ED) की कार्रवाई के बाद तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल [Arvind Kejriwal] के लिए आज का दिन काफी अहम होने वाला है।

आबकारी नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट आज आदेश पारित करेगा।

इस बीच, दिल्ली की शिक्षा मंत्री और आप नेता आतिशी मार्लेना ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि यदि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की तरह अगर भाजपा में शामिल हो जाएं, तो वह एक दिन में ही रिहा कर दिए जाएंगे।

केजरीवाल कभी नहीं झुकेंगे। वह पूरे देश में आम आदमी के अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे, चाहे वह जेल के अंदर हों अथवा बाहर।

इसे भी पढ़ें

चैत्र शुक्लादि, उगाडी और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं : ओम बिरला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं