केजरीवाल की ज्यूडिशियल कस्टडी पर फैसला आज [Decision on Kejriwal’s judicial custody today]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में CM अरविंद केजरीवाल की गुरुवार को CBI की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही है।

17 जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल की CBI की गिरफ्तारी को चुनौती और अंतरिम जमानत की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रखा था।

करीब ढाई घंटे चली बहस के बाद कोर्ट ने कहा था कि जमानत याचिका पर सुनवाई 29 जुलाई को करेंगे।

इसे भी पढ़ें

‘अरविंद केजरीवाल आतंकी नहीं’, सुनवाई के दौरान वकील अभिषेक सिंघवी ने कहा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं