केजरीवाल की जमानत पर 5 जून को फैसला

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को 2 जून को जेल जाना ही होगा।

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने 1 जून को मेडिकल ग्राउंड पर जमानत याचिका पर सुनवाई की। स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने फैसला 5 जून तक के लिए सुरक्षित रख लिया है।

केजरीवाल ने 7 दिन की जमानत मांगी थी, ताकि वे अपने मेडिकल टेस्ट करवा सकें। लेकिन प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोर्ट में उनकी अपील का विरोध किया।

केजरीवाल को 21 मार्च को अरेस्ट किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को उन्हें अंतरिम जमानत दी थी, जो 1 जून को खत्म हो रही है। 2 जून को उन्हें सरेंडर करना होगा।

इसे भी पढ़ें

वोट देने के बाद क्या बोले इरफान अंसारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं