5 करोड़ में सेटेलमेंट की खबर, कूलिंग ऑफ पीरियड माफ
मुंबई, एजेंसियां। बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा की तलाक याचिका पर कल फैसला करने का आदेश फैमिली कोर्ट को दिया है। जस्टिस माधव जामदार की सिंगल बेंच ने कहा कि चहल 21 मार्च से उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें IPL में हिस्सा लेना है।
चहल और धनश्री की शादी दिसंबर 2020 में हुई थीः
रिपोर्ट के मुताबिक चहल अपनी पत्नी को करीब 5 करोड़ रुपए एलिमनी देंगे। बॉम्बे हाईकोर्ट ने चहल और धनश्री की तलाक की याचिका के बाद 6 महीने की कूलिंग ऑफ पीरियड को माफ करने की याचिका को मंजूरी दे दी है। चहल और धनश्री की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी।
पिछले 18 महीनों से अलग हैं दोनोः
दोनों पिछले 18 महीनों से अलग रह रहे थे। चहल और उनकी पत्नी धनश्री के तलाक की अफवाहें काफी समय से सोशल मीडिया पर चल रही थीं। हालांकि, चहल और धनश्री का अभी तक ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।
झलक दिखला जा-11 शो में लव स्टोरी सुनाई थीः
धनश्री वर्मा ने झलक दिखला जा-11 के एक एपिसोड के दौरान युजवेंद्र चहल के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि कैसे चहल ने लॉकडाउन के दौरान उनसे डांस सीखने के लिए संपर्क किया था। इसके बाद धनश्री उन्हें डांस सिखाने के लिए राजी हो गईं। बाद में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।
2023 में धनश्री ने हटाया था चहल का नामः
साल 2023 में युजवेंद्र चहल ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें लिखा था, नई जिंदगी आ रही है। इसके बाद एक्ट्रेस धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम में यूजर नेम से सरनेम चहल हटा दिया था। इसके बाद उनके तलाक की अफवाहें तेज हो गई थीं। हालांकि, बाद में क्रिकेटर ने तलाक की खबरों को अफवाह करार दिया।
इसे भी पढ़ें
अदिति शर्मा ने गुपचुप शादी के बाद तलाक की दी अर्जी, पति ने लगाए गंभीर आरोप









