Death: दिल्ली में हैवानियत: पति की हत्या कर लहूलुहान पत्नी से दुष्कर्म [Brutality in Delhi: Husband murdered and bleeding wife raped]

3 Min Read

Death:

नई दिल्ली, एजेंसियां। राजधानी दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। दिल्ली के किशनगढ़ स्थित कटवारिया सराय इलाके में एकतरफा प्यार में एक सिरफिरे युवक ने दंपती पर हथौड़े से हमला कर दिया। दोनों को मारा हुआ समझकर कातिल ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। लहूलुहान महिला से दुष्कर्म किया और भाग निकला। पुलिस ने दंपती को एम्स ट्रामा सेंटर भेजा, जहां डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। हत्या के आरोपी अखिलेश (40) को 700 किलोमीटर तक पीछाकर रायबरेली से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल, पड़ोसी महिला पर गलत नजर रखने पर जब उसके पति ने टोका और पत्नी से दूर रहने की हिदायत दी तो यह बात आरोपी अखिलेश को नागवार गुजरी। इससे नाराज अखिलेश ने दंपती पर हथौड़े से वार किया।

Death: हैवानियत की हदें पार:

कमरे में खून ही खून होने पर भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो हैवानियत की हद पार करते हुए लहूलुहान महिला से दुष्कर्म किया। पुलिस पूछताछ में भी हत्यारोपी ने दुष्कर्म की बात कबूली है।

Death: सबक सिखाना चाहता था आरोपी:

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह दंपती को सबक सिखाना चाहता था। भारी-भरकम हथौड़े से पहले उसने महिला के पति के सिर पर वार किए फिर महिला पर हमला किया। हत्या के बाद भी जब संतुष्टि नहीं मिली तो उसने अपनी हवस मिटाने के लिए महिला से हैवानियत की। सूचना पर पहुंची पुलिस को महिला की हालत देखकर शक हुआ तो उसने मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दंपती यूपी के झांसी के रहने वाले थे। इनके चार बेटियां और एक बेटा है। बड़ी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। बाकी बच्चे गांव में रहते हैं।

Death: कुछ साल पहले ही महिला के पति से हुई थी मुलाकात:

कुछ साल पहले गुरुग्राम में रायबरेली के रहने वाले अखिलेश की मुलाकात झांसी निवासी व्यक्ति से हुई। एक ही राज्य का होने की वजह से दोनों में बातचीत शुरू हो गई और एक- दूसरे के यहां आना-जाना शुरू हो गया। कुछ समय पहले ठेकेदार ने दोनों को दिल्ली बुला लिया। दोनों कटवारिया सराय में रहने लगे। इस बीच झांसी निवासी व्यक्ति की पत्नी से अखिलेश की बातचीत होने लगी। इसका पता चलने पर उसने अखिलेश को हिदायत दी और उससे बातचीत भी बंद कर दी। अखिलेश को लगा कि महिला किसी और के संपर्क में है, जिसकी वजह से वह उसे नजरअंदाज कर रही है। बदला लेने की नियत से उसने वारदात को अंजाम दिया।

इसे भी पढ़ें

नवादा में हैवानियत की हुयी हद पार,जांच में जुटी पुलिस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं