जानलेवा लू, बिहार में 22 की मौत, झारखंड में भी 5 की गई जान [Deadly heat wave, 22 killed in Bihar, 5 killed in Jharkhand too]

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में करीब 22 लोगों की लू लगने से मौत हुई है।

सबसे अधिक अरवल में हीटवेव से 5 लोगों की मौत हुई है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

विभाग की ओर से लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। इसके साथ ही कहा गया है कि कोई जरूरी काम हो तब ही दोपहर में घर से निकलें वरना अंदर ही रहे।

यहां गई इतनी जानें

अरवल जिले के सदर अस्पताल में 5 मरीजों की लू से मौत हो गयी है। कैमूर के मोहनियां में भीषण लू की चपेट में आने से रविवार को 3 लोगों की मौत हो गयी।

छपरा में 4 लोगों की मौत हो गयी। राजधानी पटना जिले में 4 लोगों ने लू की चपेट में आने से दम तोड़ दिया। बिहार के गया में 3 लोगों की मौत हो गयी है।

इसके साथ ही आरा में दो लोगों की मौत हो गयी। औरंगाबाद के ही बारुण थाना क्षेत्र के जनकोप गांव में मकान निर्माण के कार्य में लगे एक राज मिस्त्री की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है।

झारखंड में भी गर्मी का सितम

इधर झारखंड में भी गर्मी झुलसा रही है। राज्य के अलगअलग हिस्सों में 5 लोगों की मौत लू के कारण हुई है। इसमें से दो मौत पलामू, एक गढ़वा और एक चतरा में हुई है।

इसे भी पढ़ें

हेल्थः खतरनाक हो रहा हीट वेब, जानें क्या होगा असर

Share This Article
Exit mobile version