आधार फ्री में अपडेट करने की डेडलाइन फिर बढ़ी, ये है प्रक्रिया [Deadline for updating Aadhaar free extended again, this is the process]

2 Min Read

अब 14 सितंबर तक नहीं देनी होगी फीस

नई दिल्ली, एजेंसियां। यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने फ्री में आधार अपडेट करने की डेडलाइन को फिर 3 महीने के लिए बढ़ा दिया है।

अब आप अपने आधार को 14 सितंबर तक फ्री में अपडेट कर सकेंगे और इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा। इसके बाद आधार अपडेट करने के लिए चार्ज देना होगा।

पहले ये डेडलाइन 14 दिसंबर तक थी, लेकिन इसे 3 महीने बढ़ाकर 14 जून किया गया था।

UIDAI 6 सितंबर 2023 को जारी सर्कुलर के अनुसार, ये पहल खास तौर पर उन लोगों के लिए शुरू की है, जिन्हें 10 साल पहले आधार कार्ड मिला था और अभी तक एक बार भी अपडेट नहीं कराया है।

ऑफिशियल वेबसाइट पर खुद कर सकते हैं अपडेट

आधार अपडेट करने के लिए यूजर्स UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट myAadhaar पर जाकर खुद ही अपनी डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं।

इसमें डेमोग्राफिक डेटा ही ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है। आप खुद से आधार अपडेट नहीं कर सकते हैं तो पास के आधार सेंटर जाकर भी ये काम करवा सकते हैं, लेकिन यहां हर डिटेल्स (डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक डेटा) अपडेट करने के लिए 50 रुपए फीस देनी होगी।

ऑनलाइन आधार अपडेट करने के लिए आपका मोबाइल नंबर अपडेट होना जरूरी है। नहीं तो आधार ऑनलाइन अपडेट नहीं होगा।

मोबाइल नंबर आधार सेंटर पर ही अपडेट किया जा सकता है। डिटेल्स अपडेट करने के बाद आपको एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर भी मिलेगा।

इसके जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपके आधार में डिटेल्स कब तक अपडेट हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें 

आधार कार्ड निःशुल्क अपडेट करने की तारीख तीन महीने और बढ़ी

Share This Article
Exit mobile version