2000 रुपए का नोट बदलने की समय सीमा सात अक्टूबर तक बढ़ी

1 Min Read

नई दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 रुपए का नोट बैंक में जमा करने या दूसरे नोटों से बदलने की तारीख 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। आरबीआई ने सर्कुलर जारी कर कहा है कि विड्रॉल प्रोसेस का तय समय खत्म होने के बाद, रिव्यू के आधार पर 2000 रुपए के नोट को जमा और बदलने की मौजूदा व्यवस्था 7 अक्टूबर 2023 तक बढ़ाने का फैसला किया गया है।

इससे पहले, न्यूज एजेंसी के हवाले से खबर आई थी कि 30 सितंबर तक 2000 का नोट न बदले जाने पर अगले दिन यानी 1 अक्टूबर से उसकी वैल्यू जीरो हो जाएगी।

हालांकि, सूत्रों ने जानकारी दी थी कि शाम तक RBI नोट बदलने की समय सीमा को बढ़ा सकता है। ऐसा ही हुआ और आरबीआई ने 2000 के नोट बदलने की समय सीमा एक हफ्ते के लिए बढ़ा दी।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं