नई दिल्ली, एजेंसियां। शाहरुख खान जल्द ही अपने फैंस के बीच एक नई फिल्म के साथ पेश होने वाले हैं। इसका खुलासा उन्होंने खुद एक अवार्ड शो में होस्ट से बातचीत के दौरान किया।
खास बात यह है कि इस फिल्म में शाहरुख और उनकी बेटी सुहाना एक ही पर्दे पर नजर आएंगी। फिल्म को लेकर फैंस में अभी से ही बेचैनी है, कि आखिर ये फिल्म किस तरह की होने वाली है।
क्या ये फिल्म पठान , डंकी या जवान की तरह एक्शन से भरपूर होगी या फिर इस बार शाहरुख कुछ नया ट्राई करने जा रहे हैं। तो इस पर अब कोई पर्दा नहीं रहने वाला है। क्योंकि शाहरुख ने खुद ही ये खुलासा कर दिया है कि आखिर इस फिल्म का थीम क्या रहने वाला है।
शाहरुख ने फिल्म पर बात करते हुए बताया कि पिछले साल उन्होंने जवान और डंकी खत्म की। अब अब वह कुछ खास तरह की फिल्म करना चाहता है।
शायद ऐज सेंट्रिक या कुछ और जो वो पिछले 7 साल से करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक दिन उन्होंने सुजॉय घोष से अपने ऑफिस में इस बारे में बात की। सुजॉय घोष ने कहा- हां सर, मेरे पास एक सब्जेक्ट है।
ऐसे करते हैं शाहरुख अपनी फिल्म का चयन
शाहरुख ने फिल्म सेलेक्ट करने के अपने प्रोसेस पर कहा- ये सिंपल है। मुझे एक खास जॉनर में काम करने का मन है- चाहे वो कॉमेडी हो, कोर्टरूम ड्रामा हो या सोशल, मैं पब्लिक में ये बात रखता हूं।
कुछ लोगों से मिलता हूं। कईयों के पास वैसा सब्जेक्ट होता है तो मैं उनकी कहानी को सुनता हूं। उनके साथ वक्त बिताता हूं। फिर हम आगे बढ़ते हैं और फिल्म बनाते हैं।
किंग होगी शाहरुख की अगली फिल्म
एक्टर ने कहा- मेरी अगली फिल्म ‘किंग‘ है। इस पर काम शुरू करना है। मूवी के लिए मुझे वजन घटाना है, थोड़ा सा स्ट्रेच करना है ताकि स्टंट करते वक्त मेरी कमर ना दुखे।
ये दर्दनाक और दुख देने वाला है। आइसिंग मशीनों से मेरे दो बैग पूरे फुल हैं। एक्शन के बाद मुझे सेट पर देखना सबसे बुरा चीज है।
मैं मूवी में भले ही कूल लगू लेकिन इसके बाद मैं बंधा हुआ दिखता हूं। कोई मेरी पीठ को दबा रहा होता है। मेरे लिए चलना मुश्किल होता है।
इसे भी पढ़ें









