Darshan Thugudeepa:
कर्नाटक, एजेंसियां। कर्नाटक के मशहूर अभिनेता दर्शन थुगुदीपा एक बार फिर विवादों में घिरे हैं। दरअसल, रेणुका स्वामी के अपहरण, यातना और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी दर्शन मंगलवार को अपनी नई फिल्म ‘वामन’ की खास स्क्रीनिंग में बेंगलुरु में नजर आए, जबकि उन्होंने उसी दिन सुबह कोर्ट की सुनवाई में शामिल होने से मना कर दिया था। उन्होंने पीठ दर्द का हवाला देते हुए कोर्ट में गैरहाजिरी दी थी।
Darshan Thugudeepa: क्या कहा अभिनेता के वकील ने
अभिनेता के वकील ने कहा कि दर्शन को पिछले साल बेल्लारी जेल में पीठ दर्द की समस्या हुई थी, जो अब फिर से उभर आई है। इसके बाद दर्शन को मेडिकल आधार पर जमानत मिली थी और उन्हें बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
वहीं, कोर्ट ने अभिनेता को सख्त चेतावनी दी। जज ने कहा कि भविष्य में किसी भी बहाने को स्वीकार नहीं किया जाएगा और दर्शन को हर सुनवाई में हाजिर रहना होगा। इस सुनवाई में, दर्शन ने अपने घर से जब्त की गई 75 लाख रुपये की नकदी वापस करने की अपील भी की थी।
Darshan Thugudeepa: क्या है पूरा मामला?
दर्शन और उनके साथियों पर रेणुका स्वामी के अपहरण, यातना और हत्या का आरोप है। रेणुका का शव बेंगलुरु के एक नाले में मिला था। पुलिस के मुताबिक, रेणुका ने पवित्रा गौड़ा को अश्लील मैसेज भेजे थे और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की थीं, जिसके बाद यह साजिश रची गई थी।
इस मामले में कुल 17 आरोपी हैं, और पुलिस का मानना है कि दर्शन ने इस अपराध को अंजाम देने के लिए 50 लाख रुपये दिए थे। पिछले साल जून में दर्शन को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन दिसंबर में कर्नाटक हाई कोर्ट से उन्हें नियमित जमानत मिल गई थी। जमानत से पहले जेल से उनकी तस्वीरें भी वायरल हो गई थीं, जिसमें वे आराम करते और सिगरेट पीते हुए दिखाई दिए थे।
इसे भी पढ़ें
Entertainment: DDLJ का जश्न: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में लगेगा शाहरुख खान और काजोल का स्टैचू








