सिलेंडर वाले लोग सरेंडर कर रहे हैः अखिलेश यादव

1 Min Read

अमेठी, एजेंसियां। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में सभा की।

अखिलेश ने कहा कि मैं देख रहा हूं जब से इंडी गठबंधन चुनाव मैदान में आ गया है। तब से भाजपा ने अपनी पोटली अमेठी से बांध ली है। यह चुनाव ऐतिहासिक चुनाव होने जा रहा है।

अखिलेश ने कहा, मुझे पता चला है कि अमेठी में सिलेंडर वाले लोग सरेंडर कर रहे हैं। मुझे वह समय भी याद है जब अमेठी में मीठी चीनी के लिए कड़वा झूठ बोला गया था।

कड़वा झूठ बोलने वाले लोगों ने क्या आपको 13 रुपए किलो चीनी दी है। अमेठी वाले कह रहे हैं जिन्होंने 13 रुपए किलो में चीनी नहीं दी है। उसको अमेठी वाले वोट नहीं देने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

राहुल बोले-एक तारीख को खटाखट पैसे आ जायेंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं