लखनऊ,एजेंसियां। यूपी से बड़ी खबर आ रही है। यहां देवरियां के एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।
मरनेवालों में एक महिला और उसके तीन बच्चे शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि देवरिया के डुमरी गांव निवासी शिवशंकर की पत्नी आरती ने शनिवार सुबह जैसे ही गैस जलाया, रेगुलेटर में आग लग गई।
वो बचने के लिए शोर मचाते हुए भागती इससे पहले ही सिलेंडर फट गया।
सिलेंडर फटने से लगी आग की चपेट में आकर दूसरे कमरे में सो रही बेटी आंचल (14), सृष्टि (11) और बेटा कुंदन (12) भी आ गए। बुरी तरह जलने से सभी की मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें






