पटना में सिलेंडर ब्लास्ट, एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग झुलसे

2 Min Read

पटना। पटना में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां बाईपास स्थित दशरथा मोहल्ले में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर फट गया।

सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग बुरी तरह झुलस गए। आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी है।

मुहल्ले वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुँची।

इसके बाद आग पर काबू पाया गया। सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के 6 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। फिलहाल सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने बताया की घटना बेऊर थाना इलाके के दशरथा की है, जहाँ 21 मार्च की रात्रि 10 बजे सरयू सिंह के घर में रहने वाले किरायेदार के कमरे में अचानक सिलेंडर ब्लास्ट होने से 5 लोग झुलस गए।

सभी घायलों को पारस हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ सभी का इलाज शुरू किया गया।

पारस में भर्ती बुरी तरह झुलसे तीन लोगों को अगमकुआं स्थित अपोलो बर्न हॉस्पिटल ले जाया गया है।

इसे भी पढ़ें

काशी में खेली गई विश्व प्रसिद्ध मसान की होली, विदेशी भी हुए शामिल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं