झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
रांची, एजेंसियां। दक्षिणी पश्चिमी मानसून की पूरे भारत से अभी वापसी हुई भी नहीं है कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात तैयार हो गया है। इसके असर से निम्न दबाव का क्षेत्र यानी लो प्रेशर एरिया बन रहा है।
इसके असर से झारखंड के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से यह जानकारी दी गई है।
झारखंड के 4 जिलों में हो सकती है वर्षाः
रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात उठा है, जिसके असर से लो 14 अक्टूबर तक लो प्रेशर एरिया बनेगा। इसके बाद झारखंड के कई जिलों में वर्षा होने के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से पहले ही 13 अक्टूबर को झारखंड के कम से कम 4 जिलों में वर्षा होने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें








