दाना तूफान ओडिशा से टकराया, 300 उड़ानें, 552 ट्रेनें रद्द [Cyclone Dana hits Odisha, 300 flights, 552 trains cancelled]

1 Min Read

कोलकाता-भुवनेश्वर एयरपोर्ट बंद

कोलकाता, एजेंसियां। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान दाना देर रात ओडिशा के तट से टकराया। लैंडफॉल के दौरान इसकी रफ्तार 120 किमी प्रति घंटे थी।

एहतियात के लिए ओडिशा के 14 जिलों के 10 लाख लोगों को शिफ्ट किया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल में 3.5 लाख लोगों को सुरक्षित जगह भेजा गया है। तूफान की वजह से बंगाल और ओडिशा में 300 फ्लाइट्स और 552 ट्रेनें रद्द की गई हैं।

दाना’ नाम सऊदी अरब ने दिया:

तूफान का ‘दाना’ नाम सऊदी अरब ने दिया है। इसका मतलब उदारता होता है। अगर किसी आंधी की गति 62 किमी प्रति घंटे से अधिक है

तो इसे नाम देना जरूरी हो जाता है। यही हवा अगर 137 किमी प्रति घंटे तक पहुंचती है या पार हो जाती है, तो इसे चक्रवाती तूफान कहते हैं।

इसे भी पढ़ें

तूफान दाना 25 अक्टूबर को ओडिशा-बंगाल तट से टकराएगा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं