नागपुर के 11 इलाकों में कर्फ्यू जारीः छत्रपति संभाजीनगर में प्रशासन अलर्ट [ Curfew continues in 11 areas of Nagpur: Administration on alert in Chhatrapati Sambhajinagar]

1 Min Read

नागपुर, एजेंसियां। नागपुर में औरंगजेब का पुतला जलाने पर हुई हिंसा के बाद 11 इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है, जो बुधवार को भी जारी है। 50 से ज्यादा उपद्रवियों को अरेस्ट किया गया है। 17 मार्च को हुई हिंसा में दंगाइयों ने 12 बाइक, कई कारें और 1 JCB जला दी। 3 DCP समेत 33 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

नागपुर में फिलहाल क्या हालात है:

स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। प्रशासन जगह-जगह छापेमारी कर रहा है। उप्रद्रवियों की पहचान के लिए CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। नागपुर के अलावा मुंबई, पुणे और नासिक में भी प्रशासन ने अलर्ट पर है। CM देवेंद्र फडणवीस ने कैबिनेट मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से घटना की रिपोर्ट सौंपने को कहा है। बावनकुले नागपुर के संरक्षक मंत्री हैं।

इसे भी पढ़ें

जो लोग अभी भी औरंगजेब की प्रशंसा कर रहे हैं, वे ‘देशद्रोही’ हैं – डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे

Share This Article
Exit mobile version