गोड्डा में कपल के साथ दरींदगी [Cruelty against couple in Godda]

2 Min Read

प्रेमी की पिटाई और लड़की के साथ गैंग रेप

गोड्डा। झारखंड के गोड्डा में प्रेमी से मिलने गई किशोरी के साथ कुछ युवकों ने गैंग रेप किया। घटना को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने लड़की के प्रेमी के साथ मारपीट की और उसे भगा दिया। वहीं, इस घटना को लेकर पीड़ित लड़की के परिजनों ने थाना में आवेदन दिया है और न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता साहिबगंज जिले की रहने वाली है। वहीं, उसका प्रेमी गोड्डा के पोड़ैयाहाट प्रखंड का है। वह अपने प्रेमी से मिलने गोड्डा गई थी। जहां फोन पर हुई बातचीत के बाद प्रेमी ने लड़की को गोड्डा बस स्टैंड बुलाया।

वहां से वह लड़की को लेकर अपने गांव जा रहा था। इसी बीच रास्ते में करीब 10-12 लड़कों ने दोनों को घेर लिया। इसके बाद बदमाशों ने प्रेमी के साथ मारपीट की और लड़की को झाड़ी में ले गये।

वहां ले जाकर उन्होंने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। लड़की 10-12 लड़कों द्वारा की गई दरींदगी बर्दाश्त नहीं कर सकी और बेहोश हो गई। बाद में कुछ ग्रामीणों ने लड़ी को नग्न अवस्था में देखा। वह चलने-फिरने में असमर्थ थी। ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां लड़की ने पूरी बात बताई।

इसे भी पढ़ें

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ का दिया ‘सुबूत’ 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं