बिहार के ग्रामीण बैंक से करोड़ों रुपये गायब, ग्राहकों के उड़े होश

3 Min Read

पटना। बिहार के सीतामढ़ी में एक ग्रामीण बैंक की शाखा से ग्राहकों के करोड़ों रुपए गायब हो गये हैं।

जैसे ही ग्राहकों को इस घटना का पता चला, शाखा में तुरंत ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। जब उन्होंने अपना खाता चेक कराया, तो उनके होश उड़ गये।

कई ग्राहक तो वहीं सिर पकड़ कर रो रहे हैं। बैंक में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी हुई है। जिसने भी खाता चेक कराया, तो खाता खाली पाया।

कुछ के खाते से लाखों रुपये गायब हैं। खास तौर पर जिनके खाते में लाखों रुपये जमा थे, उनकेी तो आवाज ही नहीं निकल रही।

बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार भी मौके पर पहुंच गये हैं। सभी ग्राहकों को आश्वस्त किया है कि सभी के पैसे लौटाए जाएंगे। बावजूद इसके लोग परेशान हैं और हंगामा कर रहे हैं।

मामला उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की बैरगनिया शाखा है। बताया गया है कि बैरगनिया प्रखंड के बेलगंज गांव निवासी शिक्षक पंकज झा की पत्नी ज्योति कुमारी एक दिन पहले शाखा से जमा राशि निकालने गई थी।

उसे बैंक के कर्मी से पता चला कि खाते में राशि कम है। जब उसने हिसाब मिलाया ,तो पाया कि उसके खाते से 1.15 लाख रुपये गायब है।

उसने शाखा प्रबंधक को एक आवेदन देकर इसकी शिकायत की। यह खबर क्षेत्र में जंगल के आग तरह फैल गई कि अमूक ग्राहक के खाते से लाखों रुपये गायब हैं।

फिर देखते ही देखते कई ग्राहक सशंकित मन से शाखा में पहुंचे। खाते की जांच कराया, तो उनके होश ही उड़ गए। यानी उनका शंका सच साबित हुआ। उनके भी खाते से पैसे गायब है।

कई ग्राहकों ने शाखा प्रबंधक को आवेदन के साथ खाता में जमा राशि के सबूत के तौर पर जमा पर्चियां दी है। फिर पता चला कि बैरगनिया के बड़े कारोबारी प्रेम ट्रेडर्स के खाते से 12 लाख रुपये गायब हैं।

वहीं, गणपति ट्रेडर्स के खाते से 2 लाख 70 हजार, दिलीप प्लास्टिक के खाते से 10 लाख, मुसाचक गांव के भरत प्रसाद के खाते से 22 लाख रुपये का गबन हुआ है।

उक्त ग्राहकों ने भी शाखा प्रबंधक से शिकायत की है। बताया जा रहा है कि बैंक कर्मी का इस गबन में हाथ है, वह फरार है।

इसे भी पढ़ें 

गैंगरेप पीड़िता स्पेनिश महिला ने रेप के खिलाफ शुरू किया सोशल मीडिया पर अभियान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं