ममता सरकार पर संकट ! राज्यपाल दिल्ली रवाना [Crisis on Mamta government! Governor leaves for Delhi]

3 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस (CV Ananda Bose) आज दिल्ली जा सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार और दिलीप घोष राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे थे। खबर है कि राज्यपाल ने उनसे मुलाकात के बाद दिल्ली जानें का फैसला लिया है।

इससे कयास लगाये जा रहे हैं ममता सरकार संकट में आ सकती है। केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा, हमने राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस को 9 अगस्त से अब तक की पूरे घटनाक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

हमने उनसे अनुरोध किया कि पूरा बंगाल उनकी ओर बड़ी उम्मीद से देख रहा है, इसलिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जो भी आवश्यक कदम उठाने हैं, वे उठाएं। राज्यपाल आज दिल्ली जा रहे हैं।

बंगाल में पैदा होने वाली है गृहयुद्ध जैसी स्थिति : सुकांता मजूमदार

केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा, हमने राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस से मुलाकात की है और उन्हें आरजी कर की घटना और उसके बाद पश्चिम बंगाल में हुए विरोध प्रदर्शन, कल भाजपा द्वारा किए गए बंगाल बंद और TMC की गुंडागर्दी और कल मुख्यमंत्री के मंच से दिए गए भाषण के बारे में विस्तार से सब कुछ बताया है।

हमने उनसे इस पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया है, जिस तरह से मुख्यमंत्री ने कल बयान दिया है और जिस तरह की हिंसा यहां हो रही है, उससे राज्य में गृहयुद्ध जैसी स्थिति पैदा होने वाली है।

आज राज्यपाल जा रहे हैं दिल्ली

हम ऐसी स्थिति नहीं चाहते हैं, हमने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि बंगाल के लोगों की रक्षा के लिए, यहां के गणतंत्र की रक्षा के लिए संविधान द्वारा जो भी कदम उठाने की जरूरत है, वह उठाएं।

हमने उनसे कहा है कि संविधान के अनुसार बंगाल के लोगों की रक्षा के लिए जो भी कदम उठाने की जरूरत है, वह उठाएं।

आज राज्यपाल दिल्ली जा रहे हैं, दिल्ली जाकर वे बात करेंगे। आज बंगाल के हालात देखकर हर कोई चिंतित है।

इसे भी पढ़ें

ममता सरकार पर तलवार, राष्ट्रपति से मिले राज्यपाल, गृहमंत्री को भी रिपोर्ट देंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं