SC/ST रिजर्वेशन में क्रीमी लेयर लागू नहीं होगा [Creamy layer will not be applicable in SC/ST reservation]

1 Min Read

दलित भाजपा सांसदों को मोदी का आश्वासन

नई दिल्ली, एजेंसियां। अनुसूचित जाति और जनजातियों (SC/ST) के आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं किया जाएगा।

PM नरेंद्र मोदी ने 9 अगस्त को संसद भवन में उनसे मिलने आए 100 दलित सांसदों को पहले यह आश्वासन दिया।

कैबिनेट की बैठक के बाद रात को इसका ऐलान भी कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीआर गवई ने यह टिप्पणी की थी कि SC-ST में भी क्रीमी लेयर लागू करने पर विचार करना चाहिए।

इसे लेकर सांसदों ने PM को एक ज्ञापन देकर अपनी चिंता जताई थी। सरकार का कहना है कि संविधान में SC/ST आरक्षण में क्रीमी लेयर का कोई प्रावधान नहीं है।

इसे भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला- SC/ST कोटे में कोटा संभव, झारखंड में पड़ सकता है असर!

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं