नयी दिल्ली: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पोलित ब्यूरो ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) राजनीतिक दलों द्वारा प्राप्त चुनावी बॉण्ड की विशिष्ट अक्षरांकीय संख्या (यूनीक अल्फा-न्यूमेरिक नंबर) का खुलासा करने संबंधी उच्चतम न्यायालय के आदेश का शुक्रवार को स्वागत किया और दावा किया कि इस कदम का अर्थ है कि न्यायालय के आदेश के महत्व को कम करने के प्रयास किए गए हैं।
उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) राजनीतिक दलों द्वारा प्राप्त चुनावी बॉण्ड की विशिष्ट अक्षरांकीय संख्या (यूनीक अल्फा-न्यूमेरिक नंबर) का खुलासा करने के लिए ‘‘कर्तव्यबद्ध’’ है और उसे ऐसा करना होगा। इसके साथ ही न्यायालय ने ऐसा नहीं करने के लिए बैंक से जवाब मांगा।
इसे भी पढ़ें







