CPI(M) महासचिव सीताराम येचुरी का निधन, सांस की नली में हुआ था इंफेक्शन [CPI(M) General Secretary Sitaram Yechury passed away due to respiratory infection]

1 Min Read

25 दिन से दिल्ली AIIMS में चल रहा था इलाज

नई दिल्ली, एजेंसियां। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी का 72 साल की उम्र में निधन हो गया।

तेज बुखार आने के बाद उन्हें 19 अगस्त को AIIMS दिल्ली में भर्ती कराया गया था। 25 दिन से उनका इलाज चल रहा था।

CPI(M) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि ‘कॉमरेड सीताराम येचुरी को सांस की नली में गंभीर संक्रमण हुआ था। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है और उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है।’

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक तेज बुखार आने के बाद उन्हें 19 अगस्त को AIIMS में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उन्हें ICU में एडमिट किया गया था। 72 साल के CPM नेता ने हाल ही में मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी कराया था।

इसे भी पढ़ें

CPIM नेता सीताराम येचुरी की हालत गंभीर, दिल्ली AIIMS में भर्ती

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं