अदालत ने आबकारी मामले में केजरीवाल, बीआरएस नेता कविता की न्यायिक हिरासत सात मई तक बढ़ायी

1 Min Read

नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी घोटाले से संबंधित धनशोधन मामले में मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत सात मई तक बढ़ा दी।

हिरासत अवधि समाप्त होने पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश किए जाने के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मामलों की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने उनकी हिरासत बढ़ा दी।

इसे भी पढ़ें

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं