देश का वस्तुओं का निर्यात मार्च में मामूली घटकर 41.68 अरब डॉलर पर

1 Min Read

नई दिल्ली : देश का वस्तुओं का निर्यात भू-राजनीतिक तनाव की वजह से मार्च में मामूली रूप से घटकर 41.68 अरब डॉलर रह गया, जबकि 2023-24 के समूचे वित्त वर्ष में यह 3.11 प्रतिशत गिरकर 437.06 अरब डॉलर रहा।

वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से सोमवार को जारी व्यापार आंकड़ों के मुताबिक, मार्च के महीने में देश का आयात भी 5.98 प्रतिशत घटकर 57.28 अरब डॉलर रहा।

इस तरह वित्त वर्ष 2023-24 के अंतिम महीने में देश का व्यापार घाटा 15.6 अरब डॉलर का रहा।

निर्यात और आयात आंकड़ों के बीच के अंतर को व्यापार घाटा कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें

भारत में ‘राम राज्य’ की शुरुआत हो गई है, इसे कोई नहीं रोक सकता : राजनाथ सिंह

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं